कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में शहीदों को दी श्रद्धांजलि


ज्योति डोभाल
नई टिहरी : आज नई टिहरी शहीद पार्क में कांग्रेसियों ने भारत - चीन बॉर्डर पर शहीद हुये भारतीय सेना के बीस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की ၊ 
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि चायना द्वारा हमारे वीर जवानों पर हमला करना दुखद और निंदनीय है ၊ 
उन्होने बीजेपी पर आरोप लगाते हुये कहा कि हमारे जवानों की शहादत का बदला केन्द्र सरकार क्यों नही ले रही है ၊ उन्होने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी को मन की बात कहने की नही बल्कि जनता के दुख-दर्द को समझने तथा कम करने की जिम्मेदारी है ၊ 
किशोर ने कहा कि जनता की आवाज को उठाना विपक्ष का कार्य होता है परन्तु बीजेपी सरकार घमण्ड के नशे में चूर होकर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें कर रही है ताकि विपक्ष का मनोबल टूट जाये और विपक्ष जनता की आवाज को ना उठा सके ၊
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज जनता त्रस्त है उन्हे रोजगार चाहिये , उन्हे रोजी -रोटी चाहिये ၊ केवल भाषण सुनने या मन की बात सुनने से आम आदमी का चूल्हा नही जलेगा

 बल्कि उन्हे रोजगार दो उनके खाते में पैसे डालो तब जनता खुश होगी ၊
श्रद्धांजलि अर्पित  करने वालों में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय , जिलाध्यक्ष राकेश राणा , पूर्व जिलाध्यक्ष शान्ति भट्ट , महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत , लखपति पोखरियाल , कौशल्या पांडे ,कुलदीप पंवार , शहर अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल , पंकज रतूड़ी , नवीन सेमवाल ,राजेन्द्र डोभाल , मुशर्रफ अली , याकूब सिद्‌दकी, सतीश चमोली  सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ၊

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें