देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ पांचवे दिन भी रहा धरना जारी



रिपोर्टः वीरेन्द्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी :  गंगोत्री धाम के पुरोहितों ने मन्दिर प्रांगण में देवास्थानम प्रबधंन बोर्ड के खिलाफ क्रमिक अनशन का पांचवां दिन भी जारी  है। गंगोत्री धाम के पुरोहितों का कहना है कि देवास्थानम प्रबधंन बोर्ड के खिलाफ शुरू से ही चारों धामों के पुरोहित विरोध कर रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी प्रदेश सरकार पुरोहितों के हक हकूकों पर जबरन इस बोर्ड के नियमों को थोप रही है। जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक देवास्थानम बोर्ड कानून नहीं हटाया जाएगा,तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

 गंगोत्री धाम के पुरोहित करीब 3000 हजार मीटर की ऊंचाई पर बसे गंगोत्री धाम मन्दिर प्रांगण में प्रदेश सरकार के चारधामों के लिए बनाए गए देवास्थानम प्रबधंन बोर्ड के खिलाफ क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। गंगोत्री धाम के पुरोहितों के पुरोहितों ने पूर्व में भी इस बोर्ड के खिलाफ जनपद मुख्यालय से लेकर राजधानी तक लड़ाई लड़ी। साथ ही सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस बोर्ड के खिलाफ पुरोहितों की और से कोर्ट गए। जिस पर सुनवाई जारी है।


                    गंगोत्री पुरोहित

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें