ब्रेकिंग पौड़ी.. चूल्हे पर रोटी बना रही लड़की पर गुलदार ने किया हमला



रिपोर्ट.. भगवान  सिंह 
पौड़ी.. जनपद पौड़ी गढ़वाल चौबट्टाखाल विधानसभा शुक्रवार देर रात को आंगन में बने चूल्हे पर परिवार संग रोटी बना रही एक 15 वर्षीय किशोरी पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया।परिजनों के हल्ला मचाने पर गुलदार घायल किशोरी को छोड़कर भाग गया।
राजस्व उप निरीक्षक पोखड़ा तहसील चौबट्टाखाल कांता प्रसाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग सवा नौ बजे के करीब कुमारी अनामिका(15)पुत्री जीतसिंह निवासी घण्डीयालधार पोखड़ा अपने घर के आंगन में बने चूल्हे पर रोटी बना रही थी अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया चिल्लाने पर परिजनों ने हल्ला मचाकर किशोरी को गुलदार के चंगुल से बचाया।घायल अनामिका को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार को भर्ती कराया गया है।गांव में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें