आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात अपराधी विकास दुबे गिरफ्तार


उज्जैन: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीओ सहित 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को आखिरकार मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल के मंदिर से आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े, पांच लाख के इनामी गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी वारदात के 7 दिनों बाद हुई है।

जानकारी के मुताबिक विकास दुबे आज सुबह करीब 9 बजे उज्जैन के महाकाल के मंदिर पहुंचा और मंदिर में चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा कि मै ही कानपुर का विकास दुबे हूँ। इसके बाद मंदिर के गार्ड ने पुलिस चौकी को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कराया। कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे विकास दुबे के चेहरे पर गिरफ्तारी के बाद भी खौफ नहीं दिख रहा था।गाड़ी के पास आकर जब पुलिस ने उसे पकड़कर अंदर बैठाने का प्रयास किया तो उसने पुलिस को धकमी दी कि वह कानपुर वाला विकास दुबे हैं। विकास दुबे जोर से चिल्लाया, ‘मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला विकास दुबे सैकड़ों पुलिस टीम के साथ एसटीएफ को बीते सात दिन से लगातार चकमा दे रहा था। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मध्य प्रदेश पुलिस जल्दी ही उसको यूपी पुलिस को सौंपेगी। उसकी आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें