प्रमिला बनी प्रधान संगठन की अध्यक्ष


रिपोर्ट : संजय जोशी
रानीखेत। ताड़ीखेत में ग्राम प्रधान संगठन का गठन कर लिया गया। टाना रैली की प्रधान प्रमिला निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गई। जबकि विशुवा के प्रधान ईश्वर प्रकाश जोशी उपाध्यक्ष बने। नव निर्वाचित कार्यकारिणी के प्रधानों औरu ग्राम पंचायत के हित में कार्य करने का संकल्प जताया। ब्लाक प्रमुख हीरा रावत ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान भी किया।

ताड़ीखेत में प्रधान संगठन का गठन कर लिया गया। ब्लाक मुख्यालय में हुए निर्वाचन प्रक्रिया में क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रमिला देवी को संगठन का अध्यक्ष चुन लिया गया, जबकि प्रधान ईश्वर प्रकाश जोशी उपाध्यक्ष, कारचुली की देवकी देवी और चमडोली की बीना उपाध्याय महिला उपाध्यक्ष, वलना के राजेंद्र पंत सचिव, पपने कोठार के अमित उपसचिव, पोखरी के शंकर राम कोषाध्यक्ष, पिलखोली के जयपाल को संगठन सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हीरा रावत ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और ग्राम पंचायतों के विकास के लिए हर संभव कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधान सोनिया बिष्ट, तुलसी देवी, आनंद सिंह, गिरीश चंद्र, अंजू देवी, दीपा नेगी, सुनीता भगवती देवी, पूर्व प्रधान गोपाल देव आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें