प्रतापनगर प्रमुख प्रदीप रमोला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड मे की चिकित्साधिकारीयों की तैनाती की मांग


रिपोर्ट. ज्योति  डोभाल 
टिहरी.. बिकासखंड  प्रतापनगर  के प्रमुख  प्रदीप  चंद  रमोला  ने  सामुदायिक  स्वास्थ्य  केंद्र  चौंड मे चिकित्साधिकारीयों  के पदभार  ग्रहण  ना करने  के सम्बन्ध  मे मुख्य  चिकित्साधिकारी  को पत्र  लिखा है जिसमे उन्होंने  कहा है की सामुदायिक  स्वास्थ्य  केंद्र  चौंड मे चिकित्साधिकारीयों  के रिक्त  पदो  के सापेक्ष  उत्तराखंड  चिकित्सा  सेवा चयन  बोर्ड  की संस्तुति  के आधार  पर 02/04/2020 मे  नियुक्त  चिकित्साधिकारीयों  की तैनाती  की गई थी  परन्तु  अभी  तक मात्र  एक  चिकित्साधिकारी  ने ही तैनाती  ली है .  अन्य  दो  चिकित्साधिकारी  द्वारा  तैनाती  नहीं ली गई है जो की एक गंभीर  बिषय  है. उन्होंने मुख्य  चिकित्साधिकारी  से जल्द अन्य चिकित्साधिकारीयों  की तैनाती  करवाने  की मांग की है जिससे लोग लाभान्वित  हो सके.
प्रमुख  प्रदीप  रमोला  ने बताया कि मुख्य  चिकित्साधिकारी  से  मेरी इस सम्बन्ध  मे बात हुई है उन्होंने  आश्वासन दिया है कि जल्द  वहा पर चिकित्साधिकारी  कि तैनाती कर दी  जाएगी अभी covid -19 को देखते हुए उनकी ड्यूटी लगाई है साथ ही उन्होंने  टेक्निसीएन  कि तैनाती  की  भी  बात  कही. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें