राज्यमंत्री वीरेंद्र बिस्ट ने की प्रेस वार्ता


रिपोर्ट.. ज्योति  डोभाल 
टिहरी... आज  बीजेपी कार्यालय  मे राज्यमंत्री विक्रम बिस्ट ने  प्रेसआयोजित की.  उन्होंने   कहा कोरोना महामारी मे  हमारी सरकार  ने बेहतरीन  कार्य  किया  है.  कहा की हमारी सरकार ने 700डॉक्टर  एवं  नर्सो की  भर्ती  करने के आदेश  जारी कर दिये हैं . 
कहा की आज कांग्रेस सड़को पर आकर लोगों को भर्मित करने का  कार्य  कर रही है जबकि हमारी सरकार ने कोरोना मे भी  लोगों को खाद्यान सामग्री उपलब्ध करवाई है . 
राज्य मन्त्री ने कहा हमारे कार्यकर्ताओ ने अपने पैसो से  लोगों को मास्क, खाद्यान सामग्री  बितरित की  है .
कहा की कांग्रेस के पास कोई काम नहीं रह गया है इसलिये  कांग्रेस सिर्फ बीजेपी के खिलाफ  प्रदर्शन  कर रही है. 
कहा  कि  हमारी सरकार ने लोगों को कोरोना मे फ्री भोजन दिया है साथ ही प्रवासियो  को रोजगार से जोड़ने के लिए बिना ब्याज के तीन लाख तक का ऋण देने का  काम मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र  रावत ने किया है. 
इस मौके पर जिलाध्यक्ष  विनोद  रतूड़ी , विजय  कठैत , दिनेश भट्ट, भूपेंद्र चौहान , असगर अली , प्रताप  राणा , बेबी असवाल , उदय रावत , रामलाल  नौटियाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें