टिहरी मे कांग्रेस ने स्वास्थ्य सेवाओं की लचर ब्यवस्थाओ को लेकर किया प्रदर्शन


रिपोर्ट.. ज्योति  डोभाल 
टिहरी... आज टिहरी कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय  के नेतृत्व मे जिला अस्पताल बौराड़ी मे  अस्पताल कि लचर ब्यवस्था को लेकर दिया जला कर प्रदर्शन  किया . 
किशोर ने कहा कि आज प्रदेश  कि स्वास्थ्य  ब्यवस्था ख़त्म  हो गयी है. प्रदेश  मे स्वास्थ्य  सेवाओं के नाम पर  केवल पी पी पी  मोड  पर  संचालित  सेवाएं  ही रह गई हैं जहाँ कोई ब्यवस्था ना होने  से लोगों  को दिक्क़ते हो रही हैं . 
जिस कारण  आज हम दिया जलाकर सरकार की  बंद आंखे  खोलने का प्रयास कर रहे हैं. 
वहीँ  जिलाध्यक्ष राकेश  राणा  ने कहा कि  आज पूरा  प्रदेश सरकार की नाकामी और   स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों का खामियाजा  भुगत रहा है . 
आज आम नागरिक  परेशान है.  अस्पताल  मे कोई सुबिधा ना होने  से  लोगों को छोटी छोटी बीमारियों  मे भी  देहरादून  के चक्कर  मरने पड़ते हैं . 
इस  मौके  पर किशोर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, देवेंद्र  नौटियाल, musaraff अली, दर्सनी  रावत, आशा रावत, साद हसन, नवीन  सेमवाल, 
सकुंतला पांडे, लखपति पोखरियाल, आनंद बेलवाल, 
आदि उपस्थित रहे. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें