अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का सफल आयोजन

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


टिहरी : मंगलवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र रानीचैरी द्वारा ग्राम बंगोली ग्राम पंचायत में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिये एक दिवसीय कार्यक्रम काआयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र की मृदा वैज्ञानिक डॉ शिखा द्वारा महिलाओं को लैंगिग एकता व समानता के लिये जागरूक किया व महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला साथ ही महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में जागरूक होकर खुद को आत्मनिर्भर बनाकर आगे आने के लिये प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार की थीम ‘जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो‘‘ यानि मजबूत भविष्य के लिए लैंगिग समानता जरूरी है तथा इसके बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। कार्यक्रम में ग्रामस्तरीय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील महिलाओं को सम्मानित किया गया व उनका उत्साह वर्धन किया गया  इस कार्यक्रम में कुछ महिलाओं ने अपने विचार भी व्यक्त किये जिसमें उन्होने बताया कि महिलाओं केा अपने हक के लिये पहले खुद से लड़ना होगा ताकि वह दुनिया से लडने मे मजबूत हो सके व अपना अत्मसम्मान बनाये रखने के लिये जीवन में सशक्त होने की प्रेरणा दी। वास्विक सशक्तिकरण तभी होगा जब महिलाये आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होगी तथा महिलाओं को शिक्षित होना भी अत्यन्त आवश्यक है अगर घर की महिला शिक्षित होगी तो वह पूरे समाज को कर शिक्षित सकती है जिससे समाज की हर महिला आत्मनिर्भर बन सकती है।

इस कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक महिलाओं, बालिकाओ, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्तीओ  द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके में ग्राम प्रधान पिंकी देवी, कमलेश्वरी देवी, आरती देवी, गुड्डी देवी, रीना देवी, अंजू ,निशा,  सिद्धि देवी, लक्ष्मी देवी,  आदि मौजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें