देश की हिफाजत देश की सुरक्षा विषय पर 57 वी वाहिनी मुख्यालय परिसर मे लड़कियों को दिये आत्मरक्षा के गुर

रिपोर्ट : गणेश पुजारा 


सितारगंज  : रविवार को सशस्त्र सीमा बल 57 वी बटालियन मुख्यालय सितारगंज परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव" के अन्तर्गत "देश की हिफाजत देश की सुरक्षा विषय पर 57 वी वाहिनी मुख्यालय परिसर में 57वीं वाहिनी एस. एस. बी के कमांडेंट,  बृजपाल सिंह नेगी के निर्देश पर महिलाओं/लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान बल कर्मियों एंव महिला बल कर्मियों द्वारा संदिक्षा सदस्य, लड़कियों एव महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।


इसी क्रम में 57 वी वाहिनी के संदिक्षा सदस्यों एवं महिला कर्मियों द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की शिक्षा पर आधारित "बेटी बचाव बेटी पढ़ाव" विषय विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वाहिनी की महिला बल कर्मियों द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण पर आधारित विशेष नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।


वाहिनी के परिवार आवासीय संदिक्षा सदस्यों द्वारा बेटी बचाव बेटी पढ़ाव विषय पर "महिलाओं की शिक्षा पर आधारित गीत, भाषण, एव रंगोली आदि प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर वाहिनी की संदिक्षा प्रभारी डॉ. राजश्री करडे, निरीक्षक मनोहर लाल सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार, बल की महिला कार्मिक एव अन्य बल कार्मिक उपस्थित रहे. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें