राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने एन.पी.एस रूपी रावण के पुतले एवं प्रतियों का किया दहन

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


टिहरी : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रान्तीय कार्यकारिणी के आवाहन पर गुरुवार को कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल के शिक्षक/कार्मिको द्वारा होलिका दहन के अवसर पर एन.पी.एस रूपी रावण के पुतले एवं प्रतियों  का दहन किया गया NOPRUF टिहरी गढ़वाल संयोजक कमल नयन रतूडी ने बताया कि इस अवसर पर टिहरी गढ़वाल जिला उपाध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा की  जिस प्रकार आज के दिन होलिका रूपी दानव  का दहन हुआ था उसी प्रकार जल्दी ही कर्मचारियों की जीत होगी और एन.पी.एस  रूपी दानव का विनाश होगा. 
ब्लॉक अध्यक्ष  मैठाणी  की अध्यक्षता में  कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में आयोजित किया गया. 
 मैठाणी  ने कहा की अगर सरकार  सभी कर्मचारियों/शिक्षकों की मांग को नही मानती है तो कर्मचारियों/शिक्षकों को  परिवार सहित  आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर संरक्षक  कमल नयन रतूड़ी,  सतीश बलूनी,  भगवती प्रसाद सेमवाल,  अरविंद नेगी  द्वारा सभी साथीयों का हौसला बढ़ाया और इस लड़ाई में सभी कर्मचारियों/शिक्षकों को प्रतिभाग करने हेतु आग्रह किया गया।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हिमांशु जगूड़ी, माखन लाल शाह, खुशाल सिंह रावत जी ने अपने विचार रखे कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कर्मचारी/शिक्षक, हरेंद्र रावत, अमित नौडियाल, विनय रावत, सुधीर तिवाड़ी, कुलदीप नेगी, अवतार सिंह, मनमोहन बहुगुणा, जगमोहन पुंडीर, मासन्त सिंह, खीमानंद उप्रेती, चंद्रशेखर मेवाड़,खेमराज भंडारी आदि साथीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें