उजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


टिहरी : रविवार को उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी की विधानसभा चुनाव 2022 की समीक्षा बैठक केन्द्रीय कार्यालय नई टिहरी में आहुत की गई, जिसमें पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष पूर्व केबिनेट मंत्री दिनेश धनै  ने विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के हित में किये गये कार्यों के लिये सभी कार्यकर्ताओं का  धन्यवाद किया उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने बड़े मेहनत व लगन के साथ कार्य किया है, टिहरी विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी को 40 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुऐ. 

उन्होने टिहरी विधानसभा की जनता का आभार भी व्यक्त किया उन्होने कहा कि वे निरन्तर जनता की सेवा में लगे रहेंगे.
 इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और मजबूत बनाने पर बल दिया. 

इस मौके पर  गोविंद विष्ट केन्द्रीय उपाध्यक्ष,  धनवीर पुरषोडा, हितेश चौहान,  संजय मैठाणी जिला अध्यक्ष शकुन्तला नेगी शहर अध्यक्ष  महिला मोर्चा, प्रताप गुसाई शहर अध्यक्ष,  बलवीर पुण्डीर,  विक्रय कठैत,  आनन्दी नेगी केन्द्रीय सचिव, मेहरबान सिंह पंवार पूर्व जेष्ठ  प्रमुख जाखणीधात, निर्मला बिष्ट ,  धर्मसिंह गुनसोला , कुंवर सिंह रावत, शीशपाल पंवार, राम चन्द्र, चन्द्र सिंह डिमार, प्रेम सिंह रावत रूप सिंह नेगी  मस्तराम,   रमेश रतूडी, कृष्णा मंमगाई, जागी पुण्डीर, राजवीर सिजवाण, दर्शन प्रसाद,  भगता रावत, मिनाक्षी कोठारी, राजमती देवी, पुष्पा भट्ट, प्रदीप अवलोगा, प्रशान्त श्रीराम भट्ट, परशुराम चमोली , जयेन्द्र पंवार सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें