बसंत बहार कंपनी की मनमानी के चलते सफाई कर्मीयो ने की हड़ताल, कांग्रेस ने दिया अपना समर्थन

Team uklive


टिहरी :   शुक्रवार से  पी एन  डी ए के बाहर बसंत बहार रेस्टोरेंट कंपनी के सफाई कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगो

को लेकर हड़ताल शुरू कर दी गई जिसका आज दूसरा दिन था. 

  कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रजत कुमार

का कहना है कि पावर हाउस के अंदर जितने भी कंपनी कार्य कर रही हैं वह अपने कर्मचारियों को विगत कई वर्षों से  सुविधाएं दे रही है जो मूलभूत सुविधाएं होनी भी चाहिए.

 कर्मचारियों द्वारा टीएचडीसी से सूचना अधिकार प्राप्त कर जानकारी मिली थी इन सभी सुविधाओं के लिए ठेकेदार से अनुबंध हो चुका है तथा यह सारी सुविधाएं ठेकेदार भी उपलब्ध कराएगा. 

 सभी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक और कंपनियों जैसे कि तोशिबा, फिटवल, स्पार्क आदि कंपनियां अपने कर्मचारियों को सुविधाएं दे रही हैं उसी प्रकार बसंत बहार कंपनी भी अपने सफाई कर्मचारियों को सुविधाएं नहीं देती है तब तक हम हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे. 



कर्मचारीयो की मुख्य मांगो मे  आगमन हेतु वाहन उपलब्ध कराना, वार्षिक अवकाश का लाभ (CL/EL),  संपूर्ण ड्यूटी का टनल भत्ता,  समस्त कर्मचारियों का मकान भत्ता,  समस्त कर्मचारियों को जीवन बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाना, समस्त कर्मचारियों का पावर हाउस के अंदर संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करवाना शामिल है. 

वहीं टिहरी कांग्रेस ने भी सफाई कर्मचारीयो की मांगो का समर्थन किया है. कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि कर्मचारीयो की मांगे जायज हैं ऐसे मे ठेकेदार कंपनी सफाई कर्मचारीयो का शोषण कर रही है यदि कर्मचारीयो की मांगे नहीं मानी गई तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होगी. 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें