भाजपा टिहरी के द्वारा दिव्यांगजनो को समाज कल्याण स्वास्थ्य विभाग व डीडी आर सी राडस के माध्यम से वितरित किया गया आवश्यक उपकरण

Team uklive



 टिहरी : भाजपा टिहरी के द्वारा दिव्यांगजनो को समाज कल्याण स्वास्थ्य विभाग व डीडी आर सी राडस के माध्यम से आवश्यक उपकरण वितरित किया गए. 

कार्यक्रम का शुभारंभ  विनोद रतूड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष, सुशील बहुगुणा जिला संयोजक, सुनिता देवी प्रमुख जाखनीधार , शिवानी बिष्ट प्रमुख चंबा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

विनोद रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांगों को दिव्यांग कहने की अपील की थी। जिसके पीछे उनका तर्क था कि शरीर के किसी अंग से लाचार व्यक्तियों में ईश्वर प्रदत्त कुछ खास विशेषताएं होती हैं। विकलांग शब्द उन्हें हतोत्साहित करता है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देश के लोगों ने विकलांगों को दिव्यांग तो कहना शुरू कर दिया लेकिन लोगों का उनके प्रति नजरिया आज भी नहीं बदल पाया है। कार्यक्रम संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि मोदी जी के जन्म दिन से चले सेवा पखवाड़ा मे आज के कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों को बढ़ावा देना और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में दिव्यांग लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।दिव्यांगता अभिशाप नहीं है क्योंकि

शारीरिक अभावों को यदि प्रेरणा बना लिया जाये तो दिव्यांगता व्यक्तित्व विकास में सहायक हो जाती है। यदि सोच सही रखी जाये तो अभाव भी विशेषता बन जाते हैं। दिव्यांगता से ग्रस्त लोगों का मजाक बनाना, उन्हें कमजोर समझना और उनको दूसरों पर आश्रित समझना एक भूल और सामाजिक रूप से एक गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है।

इस अवसर पर अमरा देवी ,

सात्री देवी,अमीर अली,सीमा देवी,विरेंद्र सिंह परमार  को व्हील चेयर,जसोदा देवी,नरेंद्र सिंह, विनोद प्रसाद सेमवाल को- कान की मशीन

मनोहर लाल बैसाखी,गुलसराज मोहन नाथ,पप्पू ,नरेश चंद ,हरीशचंद्र 

बबीता देवी को छडी वितरीत की गयी। व 25 दिवांगजनों के उपकरण हेतू पंजीकरण किया गया।

इस अवसर पर परमवीर परमार,

 उदय रावत मंडल महामंत्री, रामलाल नौटियाल पूर्व मण्डल अध्यक्ष, ओमप्रकाश बुजवान, गीतांजलि , अजगर अल्पसंख्यक युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, पंकज भरवान उम्मेद सिंह नेगी जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र के मोहन रावत कुंभी भाला अंकित प्रेरणा चमोली आदी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें