नेहरू युवा केन्द्र जौनपुर ब्लॉक ने सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर दिलाई शपथ

Team uklive


टिहरी : आज नेहरू युवा केन्द्र जौनपुर ब्लॉक टिहरी द्वारा ग्राम सभा हटवाल गाँव में युवा मडंल  के सदस्यों को सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर शपथ दिलाई गई। जिसमें गोष्ठी के माध्यम से युवा मडंल के सदस्यों को प्लास्टिक से पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल ने युवा मडंल के सदस्य को सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर शपथ दिलाई। तथा सभी से प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए और को भी प्रेरित करे। जिससे हमारा पर्यावरण संरक्षण पर इसका प्रभाव जयादा ना पड़े। इसके लिए पहले हमे अपने घरों से ही प्लास्टिक से

बनी वस्तुओं एवं समान इत्यादि का प्रयोग कम करना होगा। तथा रिशतेदार मित्रों तथा अपने आस पास के लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है उनका उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करे। शपथ कार्यक्रम में केशव, नितिन आयुष दीपक गौरव काजल सिमरन आॅचल आरूषी  कोमल आदि उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें