उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर चला रही अभियान

रिपोर्ट : राजेश पसरीचा 



उत्तराखंड राज्य में पिछले काफी समय से कानून व्यवस्था को लेकर राज्य की जनता कई सवाल उठा रही है जिससे सरकार की भी  जमकर किरकरी होती दिख रही है आए दिन राज्य में लूटपाट चोरी भू माफियाओं द्वारा हत्या की कई घटनाएं आम बात हो गई है इसी के साथ ही अवैध नशे का कारोबार भी तेजी से फल-फूल रहा है 

जिसको लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार  द्वारा गंभीरता दिखाते हुए कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश भर में तरह तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमें राज्य के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चलाएं जिसको लेकर समस्त जिलों की पुलिस अपने अपने क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान एवं नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का भरकम प्रयास कर रही है 

जिसमें जनपद उधम सिंह नगर जोकि उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा से सटे होने के कारण पुलिस

जगह-जगह वाहनों की चेकिंग एवं बाहरी राज्यों से आकर रह रहे लोगों के सत्यापन अभियान चलाकर सख्त नजर आ रही है 

जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जिले में  अपराध करने वालों  को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित जनता से भी अपील की कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करें व समस्त जिले के गांव शहर में  नशे के विरुद्ध अभियान चलाएं जा रहे हैं जिसमें जनपद की पुलिस द्वारा   युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी जा रही है अभियान के दौरान उधम सिंह नगर पुलिस को अब तक काफी कामयाबी हासिल हुई है जिसमें कई बड़े अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है



जिले के धार्मिक स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं यातायात व्यवस्था को लेकर भी उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा समय-समय पर  चैकिंग अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रही है जनपद उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए इस तरह के अभियान चलाए जाने पर सम्मानित जनता ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया   गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया की थाने में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए पूर्ण रूप से मदद की जाए किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए. 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें