उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा की गई बैठक

Team uklive


 टिहरी : आज दिनांक 25.09.2022 को न्यू प्रेस क्लब नई टिहरी जनपद टिहरी में उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा एक बैठक की गई जिसमें जनपद टिहरी के समस्त उपनल कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में जनपद स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें निम्न पदाधिकारियों को नामित किए गए।


श्री हरीश नेगी को जिलाध्यक्ष, श्री ताजवीर सिंह नेगी को संयुक्त महामंत्री, श्री शिवराज सिंह नेगी को जिला संगठन मंत्री, अंकिता नकोटी को जिला कार्यकारिणी की महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सभी उपनल कर्मचारियों द्वारा इस महंगाई के दौर में एक सम्मानजनक वेतन न मिलने की से सरकार व शासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया साथ ही  यह कहा कि दिसम्बर 2021 में  कैबिनेट द्वारा उपनल कर्मचारियों का त्रैमासिक भत्ते को मासिक आधार पर देने का फैसला लिया था जिसका शासनादेश जारी होने के बाद भी

उपनल कर्मचारियों को उसका लाभ नही दिया जा रहा है और साथ श्रम विभाग के आदेशों का पालन नही किया जा रहा है उपनल द्वारा वर्ष 2013 से कर्मचारियों की श्रेणियों को परिवर्तित नही किया जा रहा है जिस कारण प्रयोगशाला सहायक, लैब असिस्टेंट, अनुदेशक आदि पद के कर्मचारियों को उनकी योग्यता और पद के अनुरूप वेतन नही मिल पा रहा है। जबकि श्रम विभाग द्वारा समय समय पर जारी आदेश के अनुसार उपनल को श्रेणियों का विभाजन किया जाना था। इस प्रकार से शासन व उपनल द्वारा न तो माननीय कैबिनेट के फैसले के अनुसार उपनल कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा और वही दूसरी तरफ श्रम कानूनों का पालन नही किया जा रहा है जिस कारण राज्य के उपनल कर्मचारी आक्रोशित है।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि वर्तमान में उपनल कर्मचारी को 10 से 12 हज़ार प्रतिमाह वेतन मिल रहा है जो इस महंगाई के दौर के अति न्यून से भी अति न्यून है जिसमे उपनल कर्मचारियों को अपने परिवार के भरण पोषण में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिये हमारी सरकार से मांग है कि कैबिनेट के फैसले को लागू किया जाय तथा श्रम कानूनों का पालन किया जाय ताकि उपनल कर्मचारियों का उत्पीड़न न हो सके।


बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री प्रमोद गुसाईं, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री तेजा सिंह बिष्ट, श्री देवेंद्र रतूड़ी, श्री योगेश भाटिया आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें