दीपावली पर्व पर भारत माता मंदिर ट्रस्ट ने प्रदेश की जनता को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रिपोर्ट : राजेश पसरीचा 


हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में प्रसिद्ध भारत माता मंदिर ट्रस्ट ने प्रदेश वासियों को दीपावली गोवर्धन पूजा भाई दूज छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लिए सुख समृद्धि की कामना की 


मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अध्यक्ष जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि कार्तिक महीने में दीपावली का पर्व मनाया जाता है इस शुभ अवसर पर भारत माता मंदिर को  सुन्दर लाइटों से एवं दिए जलाकर  सजाया गया जो वास्तव में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था

जिसने भी मन्दिर को देखा देखता ही रह गया पूरा मन्दिर जगमगा रहा था. 


दीपावली पर्व को पूरे भारत देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है भारत देश के लिए यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि जहां प्रभु श्री राम ने अवतार लिया व चौदह वर्ष वनवास कर आज के दिन वापस अयोध्या में आए श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्त कर  मां सीता और लक्ष्मण हनुमान के साथ अयोध्या नगरी में खुशियां लेकर आए जिसकी जानकारी प्राप्त होने पर पूरी अयोध्या नगरी में दिए जलाए गए श्री राम का राजतिलक किया गया तभी से भारत वर्ष में दीपावली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें घरों में धार्मिक स्थानों  में दिए जलाए जाते हैं व श्री राम गणेश जी  मां लक्ष्मी जी की विशेष पूजा की जाती है

दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर भारत माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रदेश वासियों को बधाई दी गई व सुख समृद्धि की कामना की 

मन्दिर में दर्शन करने आए सभी भक्तो को शुभकामनाएं दी 

भारत माता मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि हरिद्वार के लोगों के लिए परम सौभाग्य की बात है कि जहां मां गंगा का स्थान है पवित्र गंगा स्नान कर पूजन कर पर्वों को मनाने का अवसर मिलता है मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है सभी को दीपावली पर्व को बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया जाना चाहिए सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना करनी चाहिए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें