दीपावली त्यौहार को लेकर ब्यापारी वर्ग के साथ की बैठक

Team uklive



     टिहरी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशनुसार व अपर पुलिस अधीक्षक  टिहरी गढ़वाल  के निर्देशन में चौकी  ढूंगीधार कोतवाली नई टिहरी में आगामी दीपावली त्योहार के संबंध में  क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी  द्वारा  चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवासरत संभ्रांत व्यक्तियों, सी एल जी मेंबर्स ,जन प्रतिनिधियों,स्थानीय  व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा आतिशबाजी की बिक्री करने वाले व्यापारियों के साथ  दीपावली त्योहार के संबंध में एक गोष्ठी की गई। जिसमें आगामी धनतेरस/ दीपावली पर्व को शांतिपूर्वक ,आपसी सौहार्द कायम रखते हुए सकुशल संपन्न कराने तथा  आतिशबाजी की बिक्री करने वाले दुकानदारों  को  सुरक्षा उपायों की व्यवस्था करने हेतु  निर्देशित किया गया तथा बिना लाइसेंस प्राप्त किए  किसी भी तरह से पटाखों की बिक्री न करने हेतु  भी बताया गया।

 पटाखों की दुकानों में  आवश्यक सुरक्षा मानकों की जानकारी देते हुए आवश्यक सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने हेतु सभी को  बताया गया।

इसके अतिरिक्त  उपस्थित सभी व्यापारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दीपावली/धनतेरस के दिन बाजारों में सड़क तक दुकानें लगाकर अतिक्रमण न करने हेतु भी निर्देशित किया गया।जिससे कि किसी भी प्रकार की  अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

 

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगो द्वारा सड़क किनारे खड़े होने वाली वाहनों से यातायात अवरुद्ध होने तथा तथा दीपावली पर्व से पूर्व बोराडी मार्केट में वाहनों की नो एंट्री करने की बात कही गई, जिस पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को क्षेत्राधिकारी सदर  द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन दिया गया। तथा यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की  अपील की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें