पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण मिले दिवंगत पर्वतारोही के परिवार से

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 



उत्तरकाशीपूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने द्रौपदी का डांडा पर्वत चोटी में हिमस्खलन मे कालकल्पित हुए NIM के प्रशिक्षक लोंथरू गांव निवासी एबरेस्ट विजेता  सविता कंसवाल व भुक्की गांव निवासी  नवमी रावत  की दुःखद मृत्यु के  उपरांत उनके घर जाकर साथियों संग उनके परिजनों से मिले. 


उनके माता पिता को बेटी के असमय जाने से गहरा आघात हुआ। आज पूर्व गंगोत्री  विधायक विजयपाल सजवाण उनसे मिले तो इस  दुःखद समय  मे उन्हे ढ़ाढ़स बंधाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। 


उन्होंने कहा कि इस दुःखद क्षणों मे हम सब इस परिवार के साथ खड़े है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने चरणों मे स्थान दें और इस परिवार पर आयी इस विपत्ति मे इन्हे हिम्मत देकर असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें