नमामि गंगे परियोजना के तहत ग्लोबल पब्लिक एकेडमी सत्यो में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Team uklive


 टिहरी : गुरुवार को  नेहरू युवा केंद्र जौनपुर ब्लाक द्वारा नमामि गंगे परियोजना के तहत ग्लोबल पब्लिक एकेडमी सत्यो में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा गंगा का संरक्षण, गंगा स्वच्छता का चित्र बनाया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितेश कंडारी  द्वितीय स्थान  हिमांशु हटवाल तृतीय स्थान पीयूष उनियाल पर रहे। प्रथम द्वितीय तृतीय को नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रमाण पत्र व मेड़ल प्रदान किये गये। प्रधानाध्यापिका श्रीमती सीमा उनियाल द्वारा छात्र छात्राओं को नमामि गंगे परियोजना के बारे में जानकारी दी गई और साथ ही ऐसे जागरुक कार्यक्रम समय समय पर होते रहे इसके लिए प्रयास होना चाहिए। शिक्षिका अंजली सेमवाल द्वारा नेहरू युवा केंद्र की टीम का धन्यवाद किया गया। और आग्रह किया गया कि समय समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहे जिससे छात्राओं का विकास हो। ब्लाक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल ने छात्र छात्राओं को नमामि गंगे परियोजना व भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की छोटी छोटी जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य गांव में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाना है। 
कार्यक्रम में कार्तिक, ऋषभ,शुशातं, रितेश,अनुज पियूष, सुमित, हिमांशु सिमरन रोहित हटवाल, राजपाल आदि छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें