भारत जोड़ो यात्रा का 130 वा दिन उत्तराखंड के आपदाग्रस्त जोशीमठ शहर को समर्पित रहा

Uk live
0

Team uklive




 भारत जोड़ों यात्रा के 130वें दिन पर उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए, और यात्रा के दौरान देश का ध्यान जोशीमठ में भू धंसाव से हो रहे नुकसान को लेकर आकृष्ट किया.

 यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने  कहा कि आज की भारत जोड़ो यात्रा जोशीमठ को समर्पित है. 

हम सभी को दलगत राजनीति से उठकर जोशीमठ को बचाना है. 

हिमालयी राज्य होने के नाते हमें पर्यावरण की रक्षा भी करनी है, साथ ही हमें लोगों के हितों का भी ध्यान रखना है, यह एक अत्यंत दुःखद बात है, कि देश का सीमांत  शहर, जोशीमठ आज जमीदोज होने की कगार पर है। जोशीमठ तीर्थाटन एवं बद्रीनाथ का प्रवेशद्वार है।


सरकार को चाहिए वो लोगों का जल्द पुनर्वास और क्षतिपूर्ति करे ताकि उनकी ज़िंदगी आगे बढ़ सके उसके लिए विपक्षी दलों, पर्यावरणविदों, भू वैज्ञानिकों तथा क्षेत्र की जनता के साथ राय मशवरा कर भविष्य की कोई सार्थक नीति तैयार करें ,जिससे क्षेत्र का विकास भी हो पर्यावरण भी सुरक्षित रहे, क्योंकि आज हिमालयी राज्य होने के कारण उत्तराखंड देश में विकास की दौड़ में पीछे नहीं छूटना चाहिए यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।


यात्रा के दौरान उतराखंड कांग्रेस ने  राहुल गांधी  को जोशीमठ आने का निमंत्रण भी दिया, जिस पर श्री राहुल गांधी जी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए  आश्वस्त किया कि भारत जोड़ो यात्रा के उपरांत अवश्य उत्तराखंड का दौरा करेंगे और जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र एवं भूधंसाव से प्रभावित हुए लोगों से इस पर चर्चा करेंगे.

जोशीमठ को समर्पित भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष  प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय सचिव  काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी रहे  मनीष खंडूरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, विधायक  मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक  विक्रम नेगी बिधायक, पूर्व विधायक  रंजीत रावत, पूर्व विधायक  विजयपाल सजवान, लैंसडाउन विधायक प्रत्याशी  अनुकृति रावत, पूर्व विधायक राजकुमार, विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव गिन्नी, पूर्व विधायक ललित फर्सवान, उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, राष्ट्रीय मीडिया सचिव वैभव वालिया, कांग्रेस नेता  मोहित उनियाल,  राजपाल बिष्ट,  इशिता सेढा,  राकेश नेगी एवं अंकित शाह ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर से  राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित रहे।

    टिहरी कांग्रेस ने  राहुल गांधी  और उत्तराखंड कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया, आभार व्यक्त करने वालो में  राकेश राणा, शान्ति प्रसाद भट्ट, सूरज राणा, विजय गुंसोला,नरेंद्र राणा,दर्शनी रावत, सुमना रमोला,नरेन्द्र रमोला, विक्रम सिंह पवार,साब सिंह सजवान, शक्ति जोशी, देवेंद्र नौडियाल,कुलदीप पवार, मुर्तजा बेग, मुरारीलाल खंडवाल, मान सिंह रावत, खुशी लाल, लक्ष्मी जोशी, पूरब सिंह, रमेश लाल, भरत बुटोला

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !