गजा मे हुई उद्योग ब्यापार मण्डल की बैठक

Team uklive





टिहरी : आज गजा में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई जिसमें कि प्रदेश पदाधिकारी और जिला पदाधिकारियों को बुलाया गया गजा उद्योग व्यापार मंडल इकाई ने गजा पहुंचने पर प्रदेश पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों का फूल मालाओं उत्सव पहना कर स्वागत किया जिसमें प्रदेश मंत्री अब्दुल अतीक  जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी, जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल,  जिला संयुक्त महामंत्री संजय बहुगुणा ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना, जिस पर पदाधिकारियों द्वारा ऑनलाइन खरीदारी को बंद करने पर लोगों को जागरुक किया गया तथा ज्ञापन की समस्याओं को सुना गया जिसमें व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद चौहान जी ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल इकाई गजा में व्यापार मंडल भवन की आवश्यकता है इस अवसर पर आर एस एस के जिलाध्यक्ष  राजेंद्र खाती,  


 पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र खाती पूर्व अध्यक्ष मकान सिंह तरियाल जी उपस्थित थे तथा व्यापार मंडल भवन की समस्या को देखते हुए माननीय अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती मीना खाती जी ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा जैसे ही नगर पंचायत को प्रस्ताव आएगा प्रस्ताव आने के उपरांत माननीय मंत्री जी से मुलाकात कर सहयोग लेकर भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और जल्दी ही व्यापारी समस्या का निराकरण किया जाएगा जिस पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों प्रदेश पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों ने मेरा खाती जी खाती जी का धन्यवाद किया   गजा व्यापार मंडल की इकाई प्रदेश पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद चौहान,  गजेंद्र खाती,   मकान सिंह तरियाल  और सभी व्यापारियों का व्यापारी और पदाधिकारी संवाद कार्यक्रम के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें