जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत ने किया नेल्ड

 Team uklive


टिहरी : प्रतापनगर कफलोग धारमंडल से जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र  कफलोग धारमंडल के अंतर्गत ग्राम सभा नेल्डा में ग्रामवासियों की मांग पर ग्राम सभा में स्वर्गीय श्री सत्ये सिंह कैंतुरा की पुण्य स्मृति में स्वागत द्वारा तथा भैरव देवता प्रांगण (मंडाण) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय  औतार सिंह राणा  की पुण्य स्मृति में सामुदायिक शेड का निर्माण किया गया जिसका विधि विधान पूजा पाठ कर लोकार्पण किया और ग्रामवासियों को समर्पित कर शुभकामनाएं दी, लोकार्पण कार्यकर्म में प्रमुख विकास खंड जाखणीधार सुनीता देवी के  साथ ही ग्राम सभा नेल्डा के मूल निवासी वायु सेना से सेवानिवृत्त एयर मार्शल विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित  विजयपाल सिंह राणा  का गुलदस्ता और मालाओं से साथ अभिनंदन और स्वागत किया. 

इस मौके पर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के पूर्व कुलपति डॉक्टर मोहन सिंह पंवार, नेल्डा से क्षेत्र पंचायत सदस्य  सकला देवी, प्रधान मनहोरी लाल, जागर समिति के समस्त सदस्यगण एवं समस्त ग्रामवासी व दूर दराज से आये समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित थे। 
साथ ही विजयपाल सिंह राणा  का ग्राम सभा आगमन पर फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया।
बलवंत रावत ने क्षेत्र में विकास कार्यों में निरंतर सहयोग के लिये टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण  का समस्त क्षेत्र वासियों की ओर से विशेष हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया.
 बताया की वर्तमान में क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के कार्य गतिमान है कार्य पूर्ण होने पर समस्त योजनाओं का लोकार्पण जल्द किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें