बारातघर गजा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती ने किया"

Uk live
0

       डी पी उनियाल गजा          


   टिहरी : नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के गजा में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचा। बारातघर गजा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती ने किया, मीना खाती ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जनहित में जरुरतमंदों के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं इन योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचानी है , आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाओं पुरुषों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन भी सुना। गौंसारी ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती भारती चौहान की अध्यक्षता में सभी लोगों ने संकल्प भी लिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी. 

 कृषि विभाग के प्रमोद कर्णवाल ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि की जानकारी दी तो उद्यान रक्षा सचल दल गजा की प्रभारी सुषमा चौहान ने अपने विभागीय कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी जितेंद्र रमोला के अलावा अनिल कुमार चमोली, रणबीर सिंह चौहान,  कृष्णा देवी, रेखा विष्ट, व्यापार सभा गजा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।इंटर कालेज गजा की छात्राओं ने स्वागत गीत व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम का संचालन जैविक आउटलेट की कृष्णा चौहान ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !