राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जलवायु संकट पर राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन कार्यशाला का हुआ आयोजन

 Team uklive


टिहरी : उत्तराखंड में विभिन्न जलवायु आपदाओं के बीच, चीजों पर चर्चा करना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। 18 मई को राष्ट्रीय सेवा योजना, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड में जलवायु संकट पर एक राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन  कार्यशाला का आयोजन किया गया। देहरादून, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह और एसआरटी परिसर, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र आयुष वर्मा ने मुख्या वक्त की भूमिका निभाई। आयुष वर्मा ने बताया की कैसे पर्यावरण संरक्षण  को गाँव  में स्वरोजगार के साथ जोड़ा जाए, समाज को इस विषय पर ध्यान देने की आवशयकता है। आयोजन के अध्यक्ष डॉ. एल.आर. डंगवाल ने बताया की अगर हमें जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाना है तो हमें पारंपरिक जड़ों से जुड़ना होगा। उक्त कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पी.सी. पैन्यूली ने बताया की हमें सतत किकास की और बढ़ना होगा। उन्होंने पलायन को भी अनियंत्रित वनाग्नि का एक कारण बताया। इस मौके पर डॉ पिया रॉयचौधरी, तरसीम लाल, मीनाक्षी रावत तथा जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर और नागालैंड राज्यों के छात्रों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें