भारत मे तीन नए कानूनों के क्रियान्वयन को स्थगित करे सरकार : शान्ति प्रसाद भट्ट(विधि निष्णात ) प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस

Team uklive



टिहरी : 01 जुलाई 2024 से लागु किए जानें वाले तीन नए कानूनों के क्रियान्वयन पर रोक लगाए सरकार ताकी गृह मामलों पर पुनर्गठित स्टेंडिंग कमेटी द्वारा इन तीनों कानूनों की गहन समीक्षा की जा सके, ज्ञात हो 25जुलाई 2023 को भारत के राष्ट्रपति ने तीन नए कानूनों को स्वीकृति दी थी, लेकिन इन तीनो कानूनों को संसद मे बिना उचित बहस और चर्चा के पारित किया गया था, इस दौरान सत्ता पक्ष ने विपक्ष के 146 माननीय सांसदों (राज्य सभा और लोक सभा) के निलंबित कर दिए थे। अब अधिसूचना के अनुसार इन तीनों कानूनों को 01जुलाई 2024 से लागू होना है, किंतु अभी तक न्यायिक अधिकारियो, पुलिसअधिकारियों/विवेचना अधिकारियो,अधिवक्ताओं को ही इन कानूनों की जानकारी नहीं है, तो आम जनता को कहा से होगी? अभी उक्त सभी ट्रेनिंग ले रहे, सोमवार से जिला बार एसोसिएशन सभागार में टिहरी के सभी अधिवक्ताओं की एक कार्यशाला आयोजित की गई है।


क्या है तीन नए कानून:

भारत मे तीन नए कानून 

🔸 भारतीय न्याय संहिता 2023(BNS)

🔸भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023(BNSS)

🔸भारतीय  साक्ष्य अधिनियम् 2023

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

 🔹भारतीय दण्ड (IPC)संहिता 1860, जिसमे कुल 23अध्याय और 511धाराएं थी,इसकी जगह  भारतीय न्याय संहिता (BNS)2023 स्थान लेगी ,इसमें कुल 20अध्याय और 356 धाराएं है ।भारतीय न्याय सहिंता 2023 मे *राजद्रोह* की धारा 124A को खत्म कर दिया गया है, साथ ही *आतंकवाद* *संगठित अपराध* , *सामूहिक हत्या तथा* *शरीर के* *विरुद्ध अपराध* जैसे *हत्या* , *आत्महत्या* , *दुष्प्रेरण* , *हमला* , *घोर उपहति* , *सामूहिक* *बलात्संग* के मामलो सहित बालको की आयु सीमा का निर्धारण भी किया गया है । 

🔹भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता CrPC 1973 जिसमे 36अध्याय और 484धाराएं थी, के स्थान पर अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)2023*  स्थान लेगी, इसमें 39अध्याय और 531 धाराएं है,नए संहिता में *न्यायिक* *अभिरक्षा* , *विचाराधीन कैदियों* *का निरोध*, *चिकित्सीय* *जांच* , *न्यायालयिक* *अन्वेषण* *(Forensicinvestigation) हस्ताक्षर* और *अंगुली चिन्ह* के साथ *आवाज के नमूने* आदि का प्रावधान किया गया है।

 🔹भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872* जिसमें  दो भाग और 11 अध्याय सहित 167 धाराएं थी,के स्थान पर *भारतीय साक्ष्य अधिनयम 2023* स्थान लेगा, इसमे 12अध्याय और 170धाराएं है।

नए साक्ष्य अधिनयम मे द्वितीयक साक्ष्य मे *इलोक्ट्रॉनिक अभिलेखों* को भी दस्तावेजों के रूप मे समझा जायेगा। मौखिक साक्ष्य के तहत अब इन्हें इलोक्त्ट्रॉनिक रूप मे दिए जानें को अनुज्ञात किया गया है। यह *गवाहों* , *अभियुक्तों* तथा *पीड़ित* *व्यक्तियों* को इलोक्त्रोनिक साधनों के माध्यम से अभिसाक्ष्य देने को अनुज्ञात्त करती है।

[6/23, 09:04] Shantipdbhatt: *IPC to BNS*


  1. 302 IPC = 103 BNS

  2. 304(A) IPC = 106 BNS

  3. 304(B) IPC = 80 BNS

  4. 306 IPC = 108 BNS

  5. 307 IPC = 109 BNS

  6. 309 IPC = 226 BNS


  7. 286 IPC = 287 BNS

  8. 294 IPC = 296 BNS

  9. 509 IPC = 79 BNS

  10. 323 IPC = 115 BNS

  11. R/W 34 IPC = 3(5) BNS

  12. R/W 149 = R/W 190 BNS


  13. 324 IPC = 118(1) BNS

  14. 325 IPC = 118(2) BNS

  15. 326 IPC = 118(3) BNS

  16. 353 IPC = 121 BNS

  17. 336 IPC = 125 BNS

  18. 337 IPC = 125 BNS(A)


  19. 338 IPC = 125 BNS(B)

  20. 341 IPC = 126 BNS

  21. 353 IPC = 132 BNS

  22. 354 IPC = 74 BNS

   23. 354(A) IPC = 75 BNS

   24. 354(B) IPC = 76 BNS


   25. 354(C) IPC = 77 BNS

   26. 354(D) IPC = 78 BNS

   27. 363 IPC = 139 BNS

   28. 376 IPC = 64 BNS

   29. 384 IPC = 286 BNS

   30. 386 IPC = 288 BNS

         (Fine - 5000/-)


   31. 390 IPC = 292 BNS

         (Fine - Rs 1000/-)

   32. 394 IPC = 296 BNS

   33. 447 IPC = 329 (3) BNS

   34. 448 IPC = 329 (4) BNS

   35. 392 IPC = 309 BNS

   36. 411 IPC = 317 BNS


   37. 420 IPC = 318 BNS

   38. 382 IPC = 304 BNS

   39. 442 IPC = 330 BNS

   40. 445 IPC = 330 BNS

  41. 447 IPC = 330 BNS

  42. 448 IPC = 331 BNS


  43. 494 IPC = 82 BNS

  44. 498(A) IPC = 85 BNS

  45. 506 IPC = 351 BNS

  46. 509 IPC = 79 BNS


       *(petty basic offences)*


  47. 9(I), 9(II) = 112 BNS


  *BNS will be applicable from 01.07.2024.*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें