भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति के सहयोग से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Team uklive


 टिहरी : भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति, महिला योग समिति, युवा योग समिति टिहरी गढ़वाल द्वारा घंटाघर बोराडी  में विशाल भव्य दसवां विश्व योग दिवस आयोजित किया गया. 

 मुख्य योग शिक्षक कमल सिंह मेहर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जगजीत सिंह नेगी जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान विजय सिंह नेगी,  जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति विश्वजीत नेगी,  जिला युवा प्रभारी महिला जिला प्रभारी  सोना नेगी,  कुमारी मनिका राणा के  निर्देशन में संपन्न हुआ l जिसमें नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल,  संरक्षक चंडी प्रसाद डबराल जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, प्रेम सिंह बानगाई पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष, खेम सिंह चौहान गायत्री शक्तिपीठ के बधानी जी आदि अनेक 250 लोग उपस्थित रहे l

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें