भाजपा सेममुखेम मंडल की सदस्यता अभियान की कार्यशाला मे प्रत्येक बूथ पर 200 लोगों को सदस्यता बनाने पर दिया जोर

Uk live
0

 Team uklive


लंबगांव। भाजपा सेममुखेम मंडल की सदस्यता अभियान की कार्यशाला में प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200  लोगों को सदस्यता बनाने पर जोर दिया।कहा कि मंडल टोली आपसी समन्वय बनाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। 

लंबगांव में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यशाला की मुख्य वक्ता जाखणीधार की ब्लॉक सुनीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया को पूरा करें। कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 और लोकसभा चुनाव में कमजोर रहे बूथों पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष राजपाल राणा ने सदस्य अभियान के संबंध में जानकारी दी। कहा कि हर कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर अधिकाधिक सदस्य बनाए।इस अवसर पर मंडल महामंत्री नंदकिशोर पैन्यूली, गुप्ता बिष्ट, अयोध्या देवी,विजयपाल कैंतुरा,बसंत सिंह चौहान, देवी सिंह पंवार,हुकम सिंह बिष्ट, नरेन्द्र सिंह राणा, कुलदीप बगियाल, संजय पंवार,धनवीर रावत, प्रवीण व्यास,तेग सिंह कलूडा, आनंद सिंह राणा,मनबोध रावत,छपन सिंह डंगवाल,कमल सिंह बिष्ट, सुंदर मेहरा,अनीर सिंह आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !