भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट का कार्यकताओं ने किया भव्य स्वागत

Uk live
0

 डी पी उनियाल गजा       


    टिहरी : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट के गजा मंडल में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के गजा आगमन पर ढोल नगाड़े बजाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, प्रदेश अध्यक्ष ने गजा पहुंचने पर उत्तराखंड आंदोलन में शहीद बेलमति चौहान स्मारक पर माल्यार्पण किया, बारातघर गजा में गजा मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों , कार्यकर्ताओं की बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, नगर पंचायत गजा निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश चंद्र बंठवाण ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंडल कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को घर घर जाकर सदस्य अभियान को सफल बनाना है, हमारा सौभाग्य है कि हम देश के सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं ,कहा कि 25 सितम्बर तक लक्ष्य को पूरा करना है, उन्होंने जोश भरते हुए कहा कि  कार्यकर्ता ही रीढ है तथा बूथ मैनेजमेंट से ही जीत हासिल होती है , मोर्चा पदाधिकारियों को  संबोधित करते हुए कहा कि एक सौ सदस्य हर जागरूक पदाधिकारियों को बनाने हैं , इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल, नगर पंचायत निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती, नरेन्द्र नगर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश चंद्र बंठवाण, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।    बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राजेश रावत ने किया, बैठक में जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती, चम्बा मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, मंडल महामंत्री ज्योति प्रसाद पंत, ईश्वरी प्रसाद विजल्वाण, श्रीमती कांता सजवाण, जोत सिंह चौहान, शैलेन्द्र चौहान, शूरवीर सिंह गुसाईं, कुलदीपक सिंह , निवर्तमान मंडी समिति अध्यक्ष बीर सिंह रावत,बीर सिंह असवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, राजेश गैरोला, सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट को गजा क्षेत्र के एक दर्जन ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई है कि भूमाफियाओं से क्षेत्र में जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई जाए। जन प्रतिनिधियों का कहना है कि भूमाफियाओं के द्वारा सिविल की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है तथा गांव के खेतों के रास्ते बंद किए जा रहे हैं , प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !