भाजपा के सदस्यता अभियान में सबसे आगे निकले सुशील बहुगुणा

 Team uklive



नई टिहरी। टिहरी जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा एनजीओ संगठन के प्रदेश सह संयोजक सुशील बहुगुणा ने रिकॉर्ड बनाया है। जिले में पार्टी संगठन के लिए सदस्य बनाने के मामले में वह अब तक पहले स्थान पर रहे है। जबकि प्रदेश भर में उनका नवंबर 49 वें स्थान पर है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने उनकी इस उपलब्धि पर उनको बधाई दी।

एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक बहुगुणा ने प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।इसके साथ ही मंगलवार तक उन्होंने 1005 लोगों को संगठन से जोड़कर सदस्य बनाया है। भाजपा के सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलना है। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को संगठन पर्व के तहत अधिकतम सदस्यता दिवस के रूप में मनाने जा रही है। बहुगुणा ने पार्टी संगठन द्वारा तय किए गए लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर रिकॉर्ड बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए वह टीम वर्क के साथ काम कर रहे है। घर-घर गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर ऑनलाइन सदस्य बना रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें