संविधान दिवस को बड़े धूम धाम से मनाएगी भाजपा: डॉक्टर प्रमोद उनियाल।

 ज्योति डोभाल संपादक 


 नई टिहरी : संविधान दिवस के माध्यम से जनपद के प्रत्येक मंडल में संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव रामजी अम्बेडकर  तथा संविधान जनजागृति का प्रचार प्रसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है। 

डॉक्टर प्रमोद उनियाल ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 नवंबर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस संपूर्ण भारत में मनाया गया, हम सभी के लिए संविधान पवित्र एवं सर्वोच्च रहे  तब से प्रत्येक वर्ष संविधान के सम्मान में संविधान दिवस मनाते आ रहे हैं ।

भारतीय संविधान की 75 वें गौरवशाली यात्रा पर संसद के दोनों सदनों में विगत माह व्यापक चर्चा हुई।

 संविधान निर्माता भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी के सम्मान में पंचतीर्थ के निर्माण के साथ-साथ अनेकों प्रेरणात्मक कार्य प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हुए हैं। 

उन्होंने कहा गरीब शोषित एवं उचित के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनेकों ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में निरंतर किया जा रहे हैं ।

 डॉक्टर प्रमोद ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा स्पष्ट कहा है कि हमारा संविधान, हमारे वर्तमान एवं हमारे भविष्य का मार्गदर्शक है। आज हर देशवासी का एक ही ध्येय है विकसित भारत का निर्माण। 

 डॉक्टर उनियाल ने बताया कि केंद्र नेतृत्व एवं  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार देशभर में 1 फरवरी से 15 फरवरी के मध्य सभी जिला केंद्रों में संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसके अंतर्गत सभी जिला केदो में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

 इन गोष्ठी में प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी आदि संबोधित करेंगे। 

युवा मोर्चा द्वारा स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं सभी शिक्षण संस्थानों में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर  निबंध, भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है । युवाओं में भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर के योगदान और भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रचारित किया जा रहा है.

 15 फरवरी 2025 को सभी मंडलों पर पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ एकत्रित होकर के भारतीय संविधान के प्रस्तावना एवं नीति निर्देशक तत्व को पढ़ेंगे  व संक्षिप्त में इस पर चर्चा करेंगे। 

 मीडिया व सोशल मीडिया में पार्टी के नेताओं के इंटरव्यूज विद्वानों के पॉडकास्ट, ब्लॉक आदि भी प्रचारित किया जाएगा। अनुसूचित जाति समाज से संपर्क कर हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान तथा डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के व्यक्तित्व पर मोदी सरकार द्वारा इस संबंध में किए गए ऐतिहासिक कार्य के कंटेंट पोस्ट किए जाने है। प्रदेश स्तर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री  राजेंद्र बिष्ट द्वारा कार्यक्रम का संयोजन किया जा रहा है तथा  जिले में इस कार्यक्रम को लेकर मंडल स्तर पर टोलियां गठित कर दी गई है। 

 जिले में चार सदस्य समिति का गठन किया गया है जिसमें डॉक्टर प्रमोद उनियाल, गिरीश बंठवान, राजेंद्र कोहली, गौरव गोसाई को जिम्मेदारी दी गई है। इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल के नेतृत्व में एक विस्तृत बैठक की गई जिसमें मंडल स्तर पर तीन पदाधिकारी को जिम्मेदारी देते हुए कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है।

 15 फरवरी को जिला मुख्यालय पर एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।  बैठक में निर्णय लिया गया कि   सेम मुखेम मण्डल से संयोजक टोली में राजेंद्र रमोला, सुंदरलाल, कुलदीप बग्याल,  प्रताप नगर से प्रवीण व्यास,  वीरेंद्र बरवान, नरेश उनियाल, कांडीखाल से राजेंद्र सिंह नेगी, आनंद सिंह मखलोगा, संजय दास, राजा खेत से मगन सिंह गुनसोला,  बबलू राज,  सुमन सिंह नेगी, थाैलधार से भगवती प्रसाद सेमवाल, बुद्धि सिंह गोसाई, नत्थी लाल, नैनबाग से होशियार सिंह पवार, शांति कुमार, राहुल पवार,  जौनपुर से खेमराज भट्ट, जयपाल शाह, बच्चन सिंह रावत, सकलाना से शोभन सिंह नकोटी, गंभीर सिंह पवार,  कमल राम,  बूढ़ा केदार से शिव सिंह असवाल, अव्वल छनवान,  राजेंद्र लेखवार, बाल गंगा से हरि कृष्ण तिवारी, लोकेंद्र जोशी, हर्ष लाल, भीलंगना से प्रेमलाल त्रिकोटिया,  कृष्णा गैरोला, यशवंत पवार, विनयखाल से राजेंद्र सजवान, राहुल गोसाई, वीरेंद्र कुमार, देवप्रयाग ग्रामीण से विनोद लाल, उदय राम नौटियाल, मनोज बागड़ी,  कीर्ति नगर ग्रामीण से राजेंद्र सिंह राणा,  कमलेश भंडारी, संजय शाह,  कीर्तिनगर नगर से विकास दुमोगा,  कुलदीप रावत नंदकिशोर,  नई टिहरी से रामलाल नौटियाल, पंकज बरवान, गब्बर सिंह चंबा नगर से कमाल सिंह पुंडीर, वीरेंद्र सेमवाल, विमल कौशल, जाखानीधार से विजय हटवाल, संदीप सिंह, विनोद लाल, चंबा ग्रामीण से राखी राणा, नरेंद्र पवार, वीरेंद्र सिंह,  देवप्रयाग नगर से सुनील रावत, प्रीति,  वीरेंद्र सिंह,  देवप्रयाग नगर से दिनेश उनियाल, शैलेंद्र सिंह चौहान, अनिल कुमार, डोबरी भरपूर से मोहन सिंह रावत, कल्याण सिंह, पीतांबर,  नरेंद्र नगर ग्रामीण से अर्जुन दवान, शिवराम, जमनत शर्मा, मुनि की रेती से राकेश पुरी, अर्चित पांडे, विपिन पासवान तथा नरेंद्रनगर नगर से राजपाल पुंडीर, प्रेमलाल टम्टा, बलवीर कुमार को जिम्मेदारी सौंप गई है ।

 डॉक्टर प्रमोद उनियाल ने बताया कि बाबा साहब भीमराव  अंबेडकर को लेकर तथा उनके बनाए हुए संविधान पर विपक्ष विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां करता रहता है जो उनका अपना निजी स्वार्थ है तथा हद तब हो गई जब बाबा साहब के बने हुए संविधान को लेकर के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा समाज के बीच में विभिन्न प्रकार के भरम फैलाए गए और भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने का कार्य किया गया है इन सभी भ्रामक प्रचार प्रसार जो कांग्रेस के द्वारा अपनाया जा रहा है उससे आम जनमानस को जागृत करने का काम इस 15 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है। निश्चित तौर पर एक भारत सफल श्रेष्ठ भारत के  प्रधानमंत्री के मिशन को बल मिलेगा। 

बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल, महामंत्री राजेंद्र जुयाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गोसाई, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य गिरीश बंठवान, जिला उपाध्यक्ष चतर सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कोहली , जयेंद्र पंवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हाइड्रो इंजिनियरिंग कॉलेज टिहरी को आईआईटी रुड़की का हिल कैंपस बनाने मे भाजपा नेताओं की आपसी लड़ाई से हो रहा अनावश्यक विलंब

सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा मे बढ़ाया विद्यालय का मान

राजकीय इंटर कॉलेज नई टिहरी मोलधार टिहरी गढ़वाल में बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया गया नवीन सत्र प्रवेश महोत्सव