श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय मुख्यालय से जल्द शिफ्ट होगा माध्यमिक विद्यालय-किशोर उपाध्याय।

 Team uklive



टिहरी : टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के निर्माण कार्याें का मंगलवार  को निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्याें में उपयोग की जा रही सामग्री को उच्च स्तरीय रखने के निर्देश दिये.

 किशोर उपाध्याय  1ः00 बजे विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचे तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर विश्वविद्यलाय की प्रगति के बारे में जानकारी ली। 
उन्होने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को विश्वविद्यालय के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने की सलाह दी। 
विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष में हुयी बैठक में स्थानीय विधायक ने निर्माण कार्याें की प्रगति आख्या की जानकारी भी ली। 
 किशोर उपाध्याय के साथ चम्बा नगर पालिका की अध्यक्षा शोभना रमोला भी उपस्थित रहीं। श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के मुख्यालय में निर्माण कार्याें का जायजा लेते हुए टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर विश्वविद्यालय के विकास कार्याें में सहयोग हेतु कहा , उन्होने जिलाधिकारी को दूरभाष पर बताया कि विश्वविद्यालय के मुख्यालय में स्थित माध्यमिक विद्यालय को जल्द से जल्द पूर्व में निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाय।    
टिहरी विधायक ने विश्वविद्यालय में चल रहे अवस्थापना विकास प्रगति पर कुलपति, प्रो0 एन0के0 जोशी की प्रशंसा की। 
विधायक, किशोर उपाध्याय ने विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन अकादमिक ब्लाॅक, ट्रांजिट हाॅस्टल, कुलपति आवास, अधिकारी आवास, कैफेटेरिया, आदि निर्माण कार्याें का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को उच्च स्तरीय निर्माण सामग्री के उपयोग हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय मुख्यालय में चल रहे निर्माणाधीन कार्याें की जानकारी प्रदेश सरकार को भी समय पर उपलब्ध कराया जाना अतिआवश्यक है। विश्वविद्यालय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होने कहा कि मुख्यालय में बी0सी0ए0 के अतिरिक्त अन्य पाठ्क्रमों की कक्षाएं भी संचालित की जाय ताकि स्थानीय छात्रों को इसका लाभ मिल सके। उन्होने विश्वविद्यालय के निकटस्थ स्थल पर विश्वविद्यालय का परिसर बनाये जाने पर भी बल दिया। 
इस अवसर पर  विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश के निदेशक प्रो0 महाबीर सिंह रावत, उपकुलसचिव, डाॅ0 आर0के0 जोशी, सहायक परीक्षा नियंत्रक, डाॅ0 हेमन्त बिष्ट, सहायक कुलसचिव प्रशासन,  विजय सिंह सहायक कुलसचिव वित्त,  प्रमोद बैंजवाल, प्र0 निजी सचिव कुलपति,  वरूण डोभाल के अतिरिक्त जिला संयोजक, नमामि गंगे  अक्षत बिजल्वाण, मण्डल अध्यक्ष भाजपा  विजय कठैत, सभासद चम्बा नगर पालिका  दीपक गुनसोला,  राजेश्वर बडोनी,  विनोद सुयाल आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हाइड्रो इंजिनियरिंग कॉलेज टिहरी को आईआईटी रुड़की का हिल कैंपस बनाने मे भाजपा नेताओं की आपसी लड़ाई से हो रहा अनावश्यक विलंब

सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा मे बढ़ाया विद्यालय का मान

राजकीय इंटर कॉलेज नई टिहरी मोलधार टिहरी गढ़वाल में बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया गया नवीन सत्र प्रवेश महोत्सव